सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस ने क्षेत्र के बभनौली निवासी सत्यम पांडेय को जनपद देवरिया का जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।इनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र सन्नी ने कहा कि सत्यम पांडेय ने संगठन के लिए अनवरत मेहनत किया है, उसी का प्रतिफल है कि प्रदेश नेतृत्व ने इनको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि इसका लाभ आगामी चुनावों में मिलेगा। सत्यम पांडेय ने मीडिया के माध्यम से दल के विचारों व नीतियों को जन जन तक पहूंचाने का कार्य किया है। नवनियुक्त जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पाण्डेय ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन ईमानदारी से किया गया जाएगा। जनसमस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जायेगा। स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनन्जय पांडेय, हर्षित सिंह, धर्मबीर भारती, नवनीत पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय,सन्नी पांडेय, मोहन प्रसाद,मनीष रजक, मोहित कुमार,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…