सत्संगति: कथय किम्नकरोति पुंषाम्

जाड्यंधियोहरति सिंचतिवाचि सत्यं,
मान्नोनतिं दिशति पापमपकरोति।
चेतःप्रसादयति दिक्षुतनोति कीर्तिं,
सत्संगतिः कथयकिंनकरोति पुंसाम्।

सज्जनों की संगति मनुष्य
को क्या क्या नहीं देती है,
सत् संगति बुद्धि की जड़ता
को समूल नष्ट कर देती है।

यह मनुष्य के वचनों एवं
भाषा में सत्यता लाती है,
यह हर व्यक्ति को सही राह
पर चलने में मदद करती है।

सम्मान में बृद्धि करती है,पापों व
पापियों की प्रवृत्ति नष्ट करती है,
यह मन को पवित्र करती है, मित्र की
कीर्ति सभी दिशाओं में फैलाती है।

कदली का पौधा कितना कोमल
और दिखने में सुंदर लगता है,
बेरी का पेड़ कदली के साथ खड़ा
हवा के साथ काँटों से अंग फाड़ता है।

संगत का असर हर चीज़ पर
गुणों के ऊपर निर्भर होता है,
पानी की बूँद कमलदल पर पड़ती
है तो मोती की तरह चमकती है।

वही बूँद पानी की जब सीप में
जाती है खुद मोती ही बन जाती है,
लोहे के गर्म तवे पर गिरकर पानी की
वही बूँद खुद जलकर मिट जाती है।

हर संगति का असर उसकी ही
प्रकृति के ऊपर निर्भर होता है,
आदित्य पानी जब रंग में मिलता है
तो उसी रंग का जैसा हो जाता है ।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

39 minutes ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

40 minutes ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

41 minutes ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

49 minutes ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

1 hour ago

देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago