सशस्त्र सीमा बल ने उद्यमिता विकाश के लिए मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिलाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सशस्त्र सीमा बल 59 वाहिनी में दो दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यशाला का कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा की ओर से उद्यमिता विकाश के लिये मधुमक्खी पालन का व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम का आयोजन कैलाश चन्द्र रमोला, कमान्डेंट 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें चिन्तन शिविर बैठक के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के हर परिसर में वैज्ञानिक रूप से मधुमक्खी पालन करने एवं बलकर्मियों को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिलाने हेतु निर्देशित किया गया,जिसके अनुपालन में वाहिनी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र से बल कार्मिको को प्रशिक्षण दिलाने के लिए आग्रह किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 59वीं वाहिनी में दो दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया और कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ शशिकांत यादव (वरिष्ट वैज्ञानिक) ने बताया मधुमक्खी पालन बहुत कम ही पूंजी लगाकर स्वरोजगार स्थपित कर सकते है। यह आय बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मधुमक्खी पालन एवं शहद के प्रकार उनकी ग्रेडिंग व मार्केटिंग की बारीकियों को बताया, प्रशिक्षण में जवानों को मधुमक्खियों का सामाजिक ढाचा संगठन, मधुमक्खी के बक्से का रख रखाव शहद निष्कासन विधि, एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाने व बिना फूल वाले समय में उनको पोषण की व्यवस्था करने, शत्रुओं से बचाव, मधुमक्खी पालन का प्रयोगात्मक कौशल प्रदर्शन, फील्ड विजिट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ सुनील कुमार के द्वारा प्रशिक्षण की जानकारी दिया गया,इस कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी शेखर बजाज उप-कमान्डेंट, अभिनव कश्यप उप कमान्डेंट हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट, निरीक्षक प्रशासन सुग्रीव प्रसाद एवं पुरूष/महिला बलकर्मिको ने मधुमक्खी पालन का व्यवसायिक प्रशिक्षण कराया।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

5 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

16 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

17 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

17 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

17 hours ago