सरयू नदी ने खतरे के निशान को किया पार

बरहज (राष्ट्र की परम्परा) सरयू नदी के जल स्तर लगातार बढ़ने से तटीय गांव के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है लगातार सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।
जानकारी के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है 24 घंटे की अंतराल में सरयू नदी 50 सेंटीमीटर बढ़ाव पर है। लगातार सरयू नदी के बढ़ने से तटीय गांव के लोग काफी भयभीत हैं ।सरयू नदी की धारा तटवर्ती गांवों की तरफ बढ़ रही है। छित्तूपुर बंधे के पास बने स्पर तटबंध पर नदी की धार थपेड़े ले रही है। वहीं बगल में स्थित देवसियां गांव में बना रिंग तटबंध पर सरयू नदी की धारा से टकरा रही है ।देवसियां गांव की कृषि और ग्रामीण आबादी को बचाने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके बोल्डर के सहारे कटान अवरोधी बांध बनाया गया है।।नदी लगातार रागार्गंज कटिलवा कोटवा पैना देवसियां , छित्तूपुर गांव की कृषि को काटते हुए छित्तूपुर बंधे के तरफ बढ़ रही है ।बुधवार को नदी के जल स्तर को बढ़ने का सिलसिला लगातार चल रहा है । सरयू नदी खतरे की निशान को 4 सेंटीमीटर पार कर गई है तुर्तीपार रेगुलेटर पर खतरे का निशान 64.30 पर अंकित है जिसको पार करके सरयू नंदी 64.34 सेमी पर बह रही है। छित्तूपुर के पास बने स्पर तटबंध में तेज बरसात के चलते दरार पड़ गई है ।जिससे तटीय ग्राम वासियों को बाढ़ की चिंता सता रही है । उसके लिए आज तक स्थाई कदम बाढ़ विभाग द्वारा नहीं उठाया गया। भागलपुर और देवसियां गांव की ओर नदी की धार तीव्र रूप में बह रही है ।समय रहते बाढ़ विभाग द्वारा कारगर कम नहीं उठाया गया तो सैकड़ो गांव बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

13 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

14 hours ago