कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मंडल स्तर की प्रतियोगिता में फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज की दसवीं की छात्रा सरिता निषाद ने 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नाम रोशन किया है। गत 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उक्त वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सरिता ने 15 अक्टूबर मंगलवार को गोरखपुर के महंत अवैद्यनाथ महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया में, आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जगह सुरक्षित किया था। जिला स्टेडियम में तैनात कोच दुर्गावती देवी के नेतृत्व में गई धाविकाओं की टीम में से सरिता ने उक्त 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है। दुदही के सरगटिया करनपट्टी निवासी वीरेंद्र निषाद व हीरमती की पुत्री सरिता उडनपरी उपनाम से विख्यात है। इसके पूर्व सरिता ने बेसिक बाल क्रीड़ा के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लगातार दो बार मंडल का प्रतिनिधित्व किया जबकि माध्यमिक खेल के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गत वर्ष रजत पदक प्राप्त किया था। सरिता की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रमेश सिंह, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, कोच दुर्गावती देवी, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…