ब्लॉक मुख्यालय पर मनाया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

श्रीदत्तगंज /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)विकास खंड श्रीदत्तगंज में ब्लॉक मुख्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई गई।उनकी जयंती पर आज श्रीदत्तगंज ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर एकता की शपथ ली गई ।देश आज भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 148वीं जयंती मना रहा है। यह दिन देशभर में राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी सुमति सिंह व सहायक विकास अधिकारी पंचायत मानिक राम मौर्या ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।खंड विकास अधिकारी सुमति सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कई रियासतों को एक करने की दिशा में काम किया और देश को एक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ मनोबल के दम पर उन्होंने देश की आजादी के बाद ‘एक भारत’ बनाने का बेहद चुनौतीपूर्ण काम कर दिखाया।भारत के राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। पटेल राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे, जिन्होंने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव आनंद बाबू, ग्राम प्रधान सुबास चन्द वर्मा सचिव रंजीत आजाद विजय सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

15 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

15 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

15 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

16 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago