मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण – प्रो.शम्भुनाथ तिवारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत गीत और सरस्वती वंदना सौम्या सिंह ने किया।
इस दौरान प्राचार्य प्रो.शम्भु नाथ तिवारी ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण तक में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणा के रूप में देश के सामने रहेगा। उन्होंने युवावस्था में ही राष्ट्र और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने का निर्णय लिया था। इस ध्येय पथ पर वह निःस्वार्थ भाव से लगे रहे। पटेल जी के संकल्प और समर्पण ने 565 रियासतों को भारत में मिलाकर भारत को मज़बूत करने का प्रयास किया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय कुमार मिश्र ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आज भी उनके किए गए कार्य प्रासंगिक हैं। साथ ही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी धी की पुण्य तिथि भी मनायी गई। कार्यक्रम को डॉ. अब्दुल हसीब ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ.विनीत कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवीन्द्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, विनय मिश्रा,कमलेश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, शुभम् सिंह, अंशिका, आदर्श शर्मा, प्रदीप, रंजन आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago