सरकारी योजना के लाभार्थियों से जुड़ने का माध्यम है संकल्प यात्रा- विधायक

विकसित भारत संकल्प यात्रा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के पंचायत भवन परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम व शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई व समस्याओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना, भाजपा सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए सबका विकास जरुरी है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। कार्यक्रम में विकास खंड के समस्त 17 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में लोगों की समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता डा. डीएन कुशवाहा, डा. कन्हैया शर्मा, प्रमोद पांडेय, अभिषेक तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री संतोष गोंड ने किया। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, एडीओ पंचायत राजकिशोर प्रसाद, सचिव जितेंद्र यादव, तकनीकी सहायक मदन गोपाल गौतम, अशोक कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, भगवान गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

10 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

10 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

11 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

11 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

11 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

11 hours ago