शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से बीआरसी पडरौना पर प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के तरीकों पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक मेहरुद्दीन अली और मनीष वाजपेई ने बताया कि, शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने कि जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता में परिवर्तन आएगा। सभी शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका तथा वर्क बुक का सही प्रकार से प्रयोग करना होगा,और बच्चों को अलग-अलग विषय समझाने के लिए शिक्षकों ने स्वयं टीएलएम बनाई तथा उसका प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रशिक्षण में टीम बिल्डिंग गतिविधि, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान एआरपी संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, अनुपम त्रिपाठी, आकाश सिंह, राजकुमार भास्कर, अमृतलाल, कल्पना, अनूप द्विवेदी, पीतांबर यादव, मनोज पांडेय, कमलेश कुशवाहा, मारकंडे प्रसाद, अरविंद यादव, आशुतोष व्यास, अनवर अली, शिवेंद्र मिश्रा, विनीत पांडेय, राजेश भारती, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

48 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

1 hour ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago