Categories: Uncategorized

डीएम-एसपी की मौजूदगी में तहसील कसया में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तहसील कसया सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समयावधि में किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निपटारा सुनिश्चित होना चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों को राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयोजन में कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 38 (5 का मौके पर निस्तारण), पुलिस विभाग के 9, विकास विभाग के 3 और अन्य विभागों के 9 मामले शामिल रहे। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार, परियोजना निदेशक पीयूष, प्रभारी सीएमओ डॉ. ब्रजनंदन, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, डीसी मनरेगा राकेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष, कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

1 hour ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

1 hour ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

1 hour ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago