जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला एड्स समन्वय समिति की ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद देवरिया, बांदा, इटावा, मऊ एवं इलाहाबाद के साथ संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल है। वर्ष 2006 से 2022 के मध्य जनपद में कुल 7020 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से 1467 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मामले प्रवासियों द्वारा जनित हैं। लार, पथरदेवा, रुद्रपुर, भागलपुर एवं बनकटा इस दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक हैं। ऐसे में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के मध्य प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 10 स्थानों पर विशेष कैंप का आयोजन करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, एनजीओ की सहभागिता प्रमुख रूप से होगी। स्वास्थ्य शिविर में प्रवासियों को कई तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी के दृष्टिगत जनपद में नुक्कड़ नाटकों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

डिस्ट्रिक्ट एड्स प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र तिवारी ने बताया कि 2006 से 2022 के मध्य जनपद में 96 एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं ने एचआईवी निगेटिव बच्चों को जन्म दिया है। वर्ष 2021-22 में जनपद में 300 एचआईवी पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिसमें से 15 एएनसी एचआईवी पॉजिटिव मामले हैं।समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डॉक्टर संजय चंद सहित विभिन्न एमओआईसी एवं एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

46 minutes ago

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सजेगा सुरों का मंच, स्टेबिन बेन का लाइव कॉन्सर्ट 11 फरवरी को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के साथ संस्कृति और मनोरंजन के समन्वय की…

48 minutes ago

मतदाता जागरूकता के लिए एनएसएस रैली, सेवा और लोकतंत्र पर हुआ विचार-विमर्श

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा…

56 minutes ago

सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर अनुदेशकों में खुशी की लहर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा…

2 hours ago

मुद्राओं में दिखता है प्राचीन मंदिरों का स्वरूप: प्रो. राजवन्त राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में चल रही सात दिवसीय “प्राचीन भारतीय…

2 hours ago

मंडलायुक्त कलेक्ट्रेट पर सख्त प्रशासनिक निरीक्षण

एक-एक फाइल खोलकर की गहन जांच गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट परिसर उस समय…

2 hours ago