मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना समाजवादी पार्टी द्वारा मणिपुर की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया जो शहीद चौराहा रोडवेज से होते हुए, विजय स्तंभ चौक बाजार पर संपन्न हुआ। विगत दिनों मणिपुर में महिला के साथ दुर्व्यवहार एवं बलात्कार ,जैसी अमानवीय घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया,इस घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए, क्योंकि ऐसी सरकार लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक हैं। इस अवसर पर धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंसा यादव, विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद, सदानंद यादव, अजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जय हिंद यादव, रामू प्रसाद यादव, राम प्रताप यादव, डॉ सोचन भारती, ओम प्रकाश राम, देवनाथ राजभर, रामसबद यादव, सुनीता यादव, जफर जमील, मुन्ना खान, आदिल अंसारी, हबीबुर्रहमान, राजकुमार एडवोकेट, पीसी यादव, राजमन यादव, दुर्वासा यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…