सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान:सादुल्लाह नगर में पार्टी की नीतियों से अवगत कराया, कई लोगों ने हिस्सा लिया
सादुल्लाह नगर स्थित हाजी इस्माईल महाविद्यालय सभागार में परवेज उमर पूर्व प्रत्याशी उतरौला विधान सभा के संयोजन में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने जोरदार सदस्यता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पीडीए पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच प्रस्तुत करते हुए नए सदस्य बनाए।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनमानस में भारी असंतोष है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर आशा की निगाह से देख रही है। बुधवार के कार्यक्रम में करीब 150 नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी नेता सागर पाठक ने बताया कि पीडीए पखवाड़े के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाने के प्रयास पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव, कस्बा, बाजार, और स्कूलों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। परवेज उमर ने दावा किया कि लोगों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ है।
मानिक लाल कश्यप जिलाध्यक्ष, राम सागर अकेला पूर्व विधायक, दिनेश यादव राष्ट्रीय सचिव, विस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सफीउल्लाह,परवेज उमर, शत्रुघ्न वर्मा प्रदेश सचिव, राम दयाल यादव, सागर पाठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, एजाज मलिक, शियामुददीन खान, इमामुददीन खान ,अताउल्लाह खान, मोहम्मद खालिद, साबिर, डाक्टर रफीक, अजीमुददीन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस सदस्यता अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट तौर पर देखने को मिला, जिससे सपा नेताओं का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…