समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर जताया दुःख

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बहराइच के थाना रुपईडीहा के नारायणपुर गांव पहुंचा, जहां शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने उनका हाल-चाल जाना और दुख व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव, विधायक आनंद कुमार यादव, पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, पूर्व कैबिनेट मंत्री याशर शाह, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बंशीधर, पूर्व विधायक पयागपुर मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक के के ओझा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, पूर्व प्रमुख जानकर सिंह, अनिल यादव, उत्तम कुमार सिंह, सुनील कुमार निषाद, डॉ. संतोष वर्मा एवं नंदेश्वर नंद यादव और अयोध्या प्रसाद सोनी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधानसभा नानपारा से प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल से मिलकर शहीद अंतरिक्ष के परिवार वालों ने अपनी बात रखी और बताया कि पहले फोन पर बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक इस तरह की जानकारी मिली, जिससे परिवार अत्यंत व्यथित है। उन्होंने बताया कि वे कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग कर रहे हैं, और उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की गई है। डॉ संतोष वर्मा जो प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ने मीडिया से बात करतें हुए कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर सारी बातें सुनी हैं बहुत दुःख हुआ और इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अखिलेश यादव भी अंतरिक्ष के परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं और न्याय सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा पत्र लिखा जायेगा। जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव ने मीडिया को बताया कि शाहिद अंतरिक्ष सिंह बहुत ही होनहार थे और रक्षा मंत्रालय में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर रहा था, आज समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रतिनिधित्व मॉडल शोकाकुल परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से परिवार मिलेगा, परिवार वालों ने बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले के संगीत गा रहा था जिसका वीडियो भी उन लोगों के पास है।

यह भी पढ़ें – भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई : सपा

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

20 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

22 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

23 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

23 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

23 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

23 hours ago