Categories: Uncategorized

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल मिला मृतक प्रियांशु के परिजनों से

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र अन्तर्गत यूपीएससी की तैयारी कर रहे पयागपुर के कोट बाजार निवासी बैजनाथ जायसवाल के पुत्र प्रियांशु जायसवाल का पयागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिस पर मृतक प्रियांशु जायसवाल के पिता बैद्यनाथ जायसवाल परिवार सहित जिला अधिकारी से मिलकर डॉक्टर थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग किया था जिस पर जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम गठित कर जांच गई थी, जिसका जांच हुआ भी लेकिन जांच का कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं आया।वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधित्व मंडल भेजा गया जिसमें जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव राकेश वर्मा पूर्व मंत्री आनंद यादव विधायक कैसरगंज पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पूर्व विधायक के के ओझा विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश यादव कोट बाजार स्थित मृतक प्रियांशु जायसवाल के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और इस पूरे प्रकरण को सदन तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया इसमें दोषी जनों पर जरूर कार्रवाई होगी !इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

33 minutes ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

38 minutes ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

42 minutes ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

47 minutes ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

52 minutes ago

सोनार महापंचायत की तैयारी को लेकर मगहर में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली…

55 minutes ago