लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लार नगर में विगत दिन हुए लूट और हत्या के विरोध में व्यापारियों ने पूरे दिन बाजार बंद रखा और प्रदर्शन किया । लार नगर में सलेमपुर प्रभारी निरीक्षक,मईल थाना प्रभारी समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल चप्पे चप्पे पर उपस्थित रही नगर के व्यापारियों में लार पुलिस से खासे नाराजगी दिखाई दी ।प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने किसी तरह समझाया बुझा शांत किया और थाने लाई थाने आने के बाद व्यापारी नेताओ पुलिस विभाग के उपस्थित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अपनी बात कही और पुलिस को सात दिन की मोहल्ला दिया और कहा कि इतने दिनों में यदि पुलिस मामले का पर्दा फांस कर देती है तो ठीक वर्ना व्यापारी रोड पर उत्तर कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने को विवश होंगे ।इस दौरान पत्रकारों से वार्ता कर भाजपा नेता गुड्डू बम ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तम्बू में बम्बू की तरह है आप चाहे तो अपराधी 24 घंटे में आप के सामने होगा आगे इन्होने कहा कि जैसे आप द्वारा 12 घंटे ने देवरिया में हुए हत्या कांड के मुलजिम पकड़ लिए वैसे ही यहां भी पकड़िए । पुलिस विभाग के उपस्थित उच्चाधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा ।
कुशीनगर के आसमान में गूंजा ‘लॉन्च’ का शोर! 17 राज्यों के 76 दलों का जमावड़ा,…
Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…
प्रयागराज में ममता शर्मसार! 11 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या का आरोप, बहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…
फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…