डीएम की सख्ती से हड़कंप, धीमी प्रगति पर बीएलओ व अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 361 बलिया नगर एवं 360 फेफना के बीएलओ द्वारा बूथवार गणना प्रपत्र वितरण व प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान दोनों विधानसभाओं में कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एआरओ) को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने तय समय सीमा के भीतर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ फील्ड में सक्रिय रहकर स्वयं गणना प्रपत्र भरवाएं और मतदाताओं से संपर्क सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी तकनीकी समस्या को तत्काल लिखित रूप में सुपरवाइजर को देने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते उसका समाधान हो सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ के पास संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे।
विधानसभा फेफना के बूथ संख्या 266 पर तैनात बीएलओ विंदू वाला द्वारा 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। वहीं 25 प्रतिशत से कम प्रगति करने वाले बीएलओ को कड़ी चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा।डीएम ने एआरओ व सुपरवाइजरों को यह भी निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का शीघ्रता से संग्रह सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रगति दर में तेजी लाई जा सके और जनपद बलिया की उपलब्धि बेहतर हो। बैठक में एसडीएम सदर तिमराज सिंह सहित सभी एआरओ, बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

4 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

5 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

24 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago