नगर पंचायत सलेमपुर के व्यवसाईयों के पक्ष में सांसद सलेमपुर ने दिया ज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी सलेमपुर को सौंपा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

नगर पंचायत सलेमपुर, जनपद देवरिया में मछली व्यवसायी व ओवर ब्रिज के नीचे ठेला, खोमचा, पटरी व्यवसाइयों के उत्पीड़न के उत्पीड़न को देखते हुए सांसद सलेमपुर ने सलेमपुर नगर में भ्रमण करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया । इस दौरान सांसद रमाशंकर राजभर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद देवरिया के सलेमपुर, नगर पंचायत अन्तर्गत ओवरब्रिज के नीचे पिछले 30 वर्षों से ठेला, खोमचा, पटरी पर अपनी दुकान लगाकर व मछली व्यवसायी अपने जीविकोपार्जन करते है जिसमें विधवा महिलाएँ, विकलांग, मूकबधिर और गरीब, कमजोर, असहाय लोग भी हैं पूर्व में शासनादेश पर नगर पंचायत सलेमपुर के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर “प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना” का लोन भी दिया गया है। जो अनवरत्त चालू है। अन्य प्राइवेट समूह कम्पन्नीयों से इनके द्वारा कर्ज ले कर व्यवसाय कर रहे है । नगर पंचायत व तहसली प्रशासन के द्वारा सुनयोजित तरीके से केवल ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर से गाँधी चौक तक ही अतिक्रमण के नाम पर सबको हटाया जा रहा है। हटाने के क्रम में 100 से ज्यादा ठेला, खोमचा व पटरी व्यवसायी प्रभावित होंगे। जिसे 1000 से ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार होंगे। कर्ज की वापसी नहीं होने से समूह वाले आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करेंगे। शासनादेश सं०- MS111/ नौ-9-2020-96 ज/2020 (पथ जीविका संरक्षण अधिनियम) 2014 पर विचार करते हुए पटरी व्यवसाईयों को जीविकोपार्जन हेतु संरक्षण प्रदान दिया जाय। जिससे पटरी व्यवसायी व मछली व्यवसाईयों को भुखमरी व बेरोजगारी से बचाया जा सके। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

1 hour ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago