सहारा श्री का पूरा जीवन था,समाज को समर्पित

राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो कार्यालय पर पत्रकारों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सहारा परिवार के संस्थापक, प्रणेता, चेयरमैन सहारा श्री सुब्रत राय के निधन पर ब्यूरो कार्यालय सलेमपुर में कार्यक्रम आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्बोधित करते हुए ब्यूरो प्रभारी के पी गुप्त ने कहा कि सहारा श्री का पूरा जीवन समाज को था समर्पित, इन्होंने देश मे करोड़ो लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया।इनकी कमी समाज को सदैव खलेगी। कांग्रेस जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि देश मे जब जब दैवीय आपदा आया तो सहारा श्री आगे बढ़ कर प्रभावित लोगों की मदद की। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन सलेमपुर तहसील के अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने कहा कि सुब्रत राय जी वास्तव में समाज सेवी थे,उनका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के विकास के लिए समर्पित था। वरिष्ठ पत्रकार वी वी तिवारी ने कहा कि इनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।ऐसे महापुरुष समाज मे कम ही पैदा हुए हैं। ग्रापए के तहसील मंत्री रामू यादव ने कहा कि सुब्रत राय जी ने देश के अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया।विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस नेता संजय गुप्त, दिनेश कसेरा, राकेश यादव,रामनाथ विद्रोही,संजीव कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, चंद्रकांत तिवारी, प्रमोद पटेल,आफताब अहमद,आनंद उपाध्याय,नसीम अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

40 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago