सफ़रनामा: विश्वविद्यालय और मेधा का 10 वर्षों का सहयोग उत्सव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मेधा के बीच पिछले दस वर्षों के सहयोग का उत्सव “सफ़रनामा” सफलतापूर्वक शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एक फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें मेधा की दस वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने मेधा के वर्तमान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कैसे गोरखपुर के युवाओं की मदद कर रहा है। पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार ने मेधा करियर सेंटर के उद्घाटन के पल याद करते हुए समग्र शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। यह आयोजन कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। समारोह मे सभी ने मेधा की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए भविष्य में और अधिक सहयोग की आशा जताई। मेधा के सह-संस्थापक व्योमकेश मिश्रा ने गोरखपुर में मेधा के पहले कदमों से लेकर 2600 से अधिक छात्रों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशल प्रदान करने की यात्रा साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसने इस विशेष अवसर की पवित्रता को और बढ़ाया। समारोह के अंत में प्रोफेसर आलोक कुमार गोयल, समन्वयक करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

13 minutes ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

7 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

7 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

8 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

8 hours ago