आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय जिवली शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के प्रधानाध्यापक, गुरुवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत सदाशिव तिवारी को पंचम राज्य स्तरीय पाठ योजना पुरस्कार के अंतर्गत निदेशक एस सी ई आरटी अंजना गोयल के हाथों लखनऊ में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सदाशिव तिवारी इसके पूर्व विविध राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें राज्य शिक्षक पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान ,उत्कृष्ट लेखन सम्मान, आईसीटी अवार्ड, इडूलीडर्स अवार्ड आदि है। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा के सुधार में अपना सराहनीय प्रयास किया,अपने नवाचारों से बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में बहुत सुधार हुआ है ।खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा संतोष तिवारी समेत अन्य लोगों द्वारा बधाई दिया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष सिंह , जिलामंत्री जितेंद्र राय,शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,अनुदेशक संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अनिल सरोज,हरिप्रकाश,वेद प्रकाश सिंह,रेखा सिंह ,सविता राय अशोक गिरी, सुनील राय, प्रमोद मौर्य, सहित सैकड़ों शिक्षकों,गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने तिवारी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी ।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…