गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एग्री स्टैक का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंच सके।एग्री स्टैक में किसान की पहचान (आधार), भूमि रिकॉर्ड, कवरेज, आय, बीमा, ऋण, फसलों का विवरण तथा राजस्व रिकॉर्ड जैसी सभी सूचनाओं का स्टोरेज करने के लिए सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह सदर तहसील सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेटेलाइट डाटा, रियल टाइम क्रॉप इन्फोर्मेशन, मशीन लर्निंग, जीपीएस, एआई व विजुअल एनालिटिक्स की मदद से डाटा एकत्रित कर एग्री स्टैक का आकलन कर किसानों तक सरकारी लाभों व योजनाओं की बेहतर, तीव्र व आसान डिलीवरी सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े।सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभ को किसने तक सुगमता से पहुंचा जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, नायब तहसीलदार महाराजगंज अटैच सदर तहसील प्रद्युम्न सिंह, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर आसिफ सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…