संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने शासनादेश का हवाला देते हुए बताया है कि जनपद के शहरी व ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 09 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय पर आधारित 205 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आमंत्रित किये गये आनलाईन आवेदन के तहत सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है।
उन्होंने अवगत कराया है कि दिव्यांगों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को लाभ से वंचित न होना पड़े। इसके लिए अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर की अनुमति के क्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से दिव्यांगता प्रमाण पत्र व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों (अभ्यर्थी की स्वहस्ताक्षरित प्रति) को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर या सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करने हेतु 14 फरवरी 2024, समय 5.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके उपरान्त कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…