सात पदाधिकारियों में से पांच दे चुके त्याग पत्र
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सदर तहसील लेखपाल संघ की कार्यकारिणी को 14 माह पूर्व जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने किया भंग, अनिल कुमार राय को बनाया संयोजक। लेखपाल संघ तहसील सदर अध्यक्ष राजू सिंह राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हो जाने पर राजू सिंह ने 19 जनवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उससे पूर्व पदेन उपाध्यक्ष रिंकू सिंह को अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर दिया था। बमुश्किल रिंकू सिंह लगभग दो माह दस दिन तक अपना कार्यकाल उठा पटक के बीच किसी तरह चला सकी थी, तब तक पांच अप्रैल 2025 को चार पदाधिकारियों कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, उपमंत्री श्रीराम यादव, आडिटर माधव गुप्ता ने अपने पद से त्याग दे दिया था। दिए गए त्यागपत्र की स्वीकृति के लिए जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद के पास भेजा गया था, सोमवार को स्वीकृति मिलने के बाद जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने लेखपाल संध तहसील सदर की कार्यकारिणी को भंग करने का निर्देश जारी कर दिया। 2 वर्षों तक निर्वाचित लेखपाल सदर तहसील संध 10 माह तक ही किसी तरह से अपना कार्यकाल चला सकी, 14 माह पूर्व ही अल्पमत में आई कार्यकारिणी को जिला मंत्री ने सोमवार को भंग कर दिया। मालूम हो कि राजू सिंह सदर तहसील अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पदेन उपाध्यक्ष रिंकू सिंह को अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद 19 जनवरी 2025 को त्यागपत्र दे दिया था, पुनः 5 अप्रैल को चार पदाधिकारियों के त्याग पत्र देने से वर्तमान में तहसील सदर की कार्यकारिणी अल्पमत में आ गई जिस कारण उप शाखा तहसील: सदर, में संधीय संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया, ऐसी स्थिति में जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने उप शाखा तहसील सदर की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। उप शाखा तहसील सदर में संगठन के संचालन के लिए अनिल कुमार राय को संयोजक, दिलीप कुमार सिंह व अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सहसंयोजक नियुक्त किया।
नव नियुक्त संयोजक / सहसंयोजक उप शाखा तहसील सदर को निर्देशित किया कि नई कार्यकारिणी का गठन हेतु शीघ्र कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। DDU Gorakhpur University को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्ती अब आमजन के…
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…
भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…