अनियंत्रित स्प्लेंडर खम्भे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त दो की ह्रदयविदारक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार की शाम समय लगभग 6 बजे बरहज थाना क्षेत्र कपरवार से बड़हलगंज जाने वाली सड़क पर फौजी ढाबा के पास, तेज रफ्तार से आ रही स्प्लेंडर दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर (वाहन संख्या Up52C 84250) का रास्ते में लगे बिजली के पोल से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिससे दो लोगो की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम दोपहिया वाहन स्प्लेंडर से तगादा करके बरहज लौट रहे चालक भोला सोनकर (उम्र लगभग 32 वर्ष) पुत्र दुबारी सोनकर तथा अंकित सोनकर (उम्र लगभग 18 वर्ष) पुत्र राजू सोनकर की बाइक अनियंत्रित हो कर बिजली के खम्भे से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना बरहज को दिया गया। सूचना पर पहुंची बरहज पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सीएचसी बरहज लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए देवरिया महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भोला सोनकर को एक लड़का व एक लड़की हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago