डेथ प्वाइंट भागलपुर पुल से एक युवक ने लगाई छलांग खुदखुशी की आशंका

भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्रीय परम्परा) जिले के भागलपुर पुल काफी सुर्खियों में रहा। यह पुल डेथ प्वाइंट के नाम से काफी चर्चा में है। मंगलवार को भागलपुर पुल से एक युवक ने खुदकुशी कर ली। वह पुल जिसे अब लोग डेथ पॉइंट के नाम से जानने लगे हैं। जिस पर से एक युवक ने छलांग लगा दिया। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुलिस चौकी के समीप भागलपुर पुल से मर्यादपुर निवासी एक युवक ने नदी में छलांग लगा दिया।
आपको बता दे कि प्रिंस कुमार तिवारी पुत्र अजय तिवारी ग्राम अलीपुर (मऊ) मर्यादपुर का निवासी थाना रामपुर के बताए जा रहे है। जिनकी उम्र लगभग 18 से 19 साल के बीच बताई जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 12:00 के लगभग अपनी बुलेट मोबाइल चप्पल आधार कार्ड इत्यादि छोड़कर नदी में कूद गया। जिसकी तलाश जारी है। भागलपुर पुलिस चौकी के धर्मेंद्र यादव का कहना है कि मौके पर मिले सामानों से पता चलता है कि वह लड़का नदी में छलांग लगा दिया है। इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई हैं। मर्यादपुर से पास पड़ोस के तथा रिश्तेदार, भागलपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे। धर्मेंद्र यादव का कहना है कि नाविको को बुलाया गया है। नदी में तलाश जारी है।

मर्यादपुर से आए हुए ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंस तिवारी किसी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता था, एक महीना पहले घर आया था। इसी बीच उसने अपनी शादी कर ली और घर पर ही रह रहा था। प्रिंस तिवारी की सूचना जैसे ही घर पहुंची, मां कंचन तिवारी तथा उसके छोटे भाई व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। काफी माहौल गमगीन है। न ही युवक मिला और ना ही आत्महत्या करने के कारण का कुछ पता चला।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

10 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

21 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

29 minutes ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

15 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

16 hours ago