गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) प्राण-प्रतिष्ठा के दिन हर राम भक्तों में राम की धुन सुनाई दे रही थी। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के नेतृत्व में तहसील अधिकारियों कर्मचारियों के मुंह से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की चौपाई,रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम सुंदर विग्रह मेघाश्याम गंगा तुलसी शालीग्राम भद्रगिरीश्वर सीताराम भगत-जनप्रिय सीताराम जानकीरमणा सीताराम जय जय राघव सीताराम का गुणगान मुखारविंद से सुनाई दे रहा था, लग रहा है कि आज ही के दिन भगवान श्री रामचंद्र जी लंका से विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे हैं तहसील सभागार में रामायण पाठ का आयोजन आज प्रातः काल से ही विधि विधान पूर्वक से पाठ सुंदरकांड और कीर्तन के साथ राम नाम का जाप हुआ।आज अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा एक तरफ हो रहा था तो दुसरी तरफ तहसील सभागार में रामनाम का जाप, सुंदरकांड, कीर्तन श्रीराम स्थापना महोत्सव में सुंदर कांड पाठ करते हुए पुरोहित पंडित पुजारी सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश, सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, तहसीदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, देवेंद्र यादव, अरविंद नाथ पांडेय, विजय यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल संघ अध्यक्ष दिनेश पंकज श्रीवास्तव, अमीन संघ अध्यक्ष योगेंद्र चौबे, रजिस्टार कानूनगो उदय राजरत्ना, राजीव सिंह सहित समस्त कानूनगो लेखपाल राम नाम का पाठ कर आरती प्रसाद वितरण कर भंडारे का आयोजन किया गया ।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…