रुपईडीहा के व्यापारी की नेपालगंज में सड़क हादसे में मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना रुपईडीहा सदर बाजार का निवासी किराना व्यापारी की नेपालगंज के गणेशमान चौक के समीप मोटरसाइकिल से दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार रुपईडीहा निवासी किराना ब्यापारी मोहम्मद यासीन बीती रात नेपालगंज से रुपईडीहा आ रहे थे, तभी गणेशमान चौक के पास डिवाइडर से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यासीन का हेलमेट खुलकर सड़क पर जा गिरा और डिवाइडर से टकराने से उनके सर में गंभीर चोट आ गई। जिससे काफी रक्त बह गया। देर रात नेपाल पुलिस के जवानों ने यासीन को मेडिकल कॉलेज नेपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से पूरे रुपईडीहा में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मद यासीन स्टेशन रोड पर किराने का कारोबार करते थे। देर शाम स्थानीय कब्रिस्तान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से यासीन को सुपुर्द ए खाक कर दिया। यासीन अपने परिवार में दो लड़की व एक लड़का जो सब अभी नाबालिग है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

2 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

2 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

6 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

7 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

8 hours ago