संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 22 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 02:00 बजे से जनपद मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें शस्त्र पूजन के पश्चात पथ संचलन निकलेगा।
पथ संचलन जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, गोला बाजार, समय माता मंदिर होते हुए बरदहिया बाजार के जायसवाल मार्केट तक जाएगी।
जिसके निमित्त कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करने की योजना भी बना रखी है। इस कार्यक्रम के निमित्त पूरे जिले के कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में उत्सव एवं त्यौहार का बड़ा ही महत्व है। प्रत्येक उत्सव एवं त्योहार का अपना अलग-अलग महत्व और पहचान होती है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख रूप से अपने छह उत्सव क्रमशः चैत शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, विजयादशमी उत्सव, मकर संक्रांति को संघ के कार्यकर्ता बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। इन छह उत्सवों में तीन उत्सव चैत शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव, विजयदशमी ये तीन उत्सव संघ के शौर्य के उत्सव होते हैं और गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन और मकर संक्रांति ये तीनों उत्सव संघ के समरसता के उत्सव होते हैं। जिसे संघ के कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ मनाते हैं।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…