आरएसएस ने शस्त्रपूजन व पथ संचलन कर दिखाया पराक्रम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संत कबीर नगर ने अपना विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह प्रांत कार्यवाह विनय ने डॉ. साहब, गुरुजी, भारत माता, भगवान श्रीराम, जगत जननी जगदंबा तथा परम पवित्र भगवा ध्वज पर पुष्पाअर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इसरो के वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार वर्मा ने किया। जिनकी चंद्रयान-3 की लैंडिंग में बड़ी ही अहम भूमिका रही। साथ मे सह विभाग संघचालक निर्मल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सह विभाग कार्यवाह विनय ने कहा कि विजयदशमी के पावन पर्व पर ही सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। संघ अपना स्थापना दिवस नहीं मानता है। इसके बदले में हम शास्त्रपूजन और पथ संचलन निकलते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओं ने इस उत्सव को पराक्रम नाम देकर संघ और हिंदुत्व के मान को बढ़ाया है। आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर विभीषण का राज्याभिषेक कर धर्म की स्थापना किया था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन शक्ति स्वरूपा जगत जननी ने महिषासुर नामक राक्षस का भी वध किया था।
कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष ने स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ हमारी संस्कृति को जीवंत करने में बड़ा ही सहायक है। विजयादशमी उत्सव अधर्म पर धर्म की स्थापना का प्रतीक है।
उद्बोधन के पश्चात जिले के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। यह पथ संचलन जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से निकल कर बैंक चौराहा, गोला बाजार, समय माता स्थान से मेहदावल बायपास होते पुन: समय माता मंदिर से बरदहीया बाजार के जयसवाल मार्केट में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रांत सह शारीरिक प्रमुख अतुल, विभाग प्रचारक प्रमुख नित्यानंद, जिला कार्यवाह महेंद्र, जिला प्रचारक राजीव नयन, सह जिला शारीरिक प्रमुख प्रमोद, सह जिला कार्यवाह प्रवीण त्रिपाठी, नगर कार्यवाह सौरव जयसवाल के साथ हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त पूर्व सांसद गण इंद्रजीत मिश्र व अष्टभुजा शुक्ल, सांसद ई प्रवीण निषाद, विधायक गण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, संजीव राय, नन्हे त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, अभिषेक राय, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ शुक्ला सहित अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago