ठूठीबारी कोतवाली में पहली बार महिला थानेदार संभाली कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली की कमान पहली बार महिला के हाथ में सौंपी गई है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने महिला थाना की एसओ कंचन राय को ठूठीबारी कोतवाली का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्ष 1993 में ठूठीबारी कोतवाली की स्थापना की गई थी। तब से लेकर अब तक पुरुष थानेदारों का ही वर्चस्व रहा है। लेकिन किसी प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसपी ने थानाध्यक्ष उमेश कुमार समेत तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया। जिसके बाद पहली बार ठूठीबारी कोतवाली में महिला थानेदार की नियुक्त हुई है। नवागत एसओ कंचन राय ने बताया कि अपराध पर रोकथाम व अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना तथा पारदर्शी पूर्वक फरियाद सुनकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। आम जनमानस में काफी हर्ष है लोगों का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगेगा और फरियादियों की पीड़ा सुनकर काफी हद तक उसका समाधान भी होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago