डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शैक्षिक सत्र 2025-26 में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः खुलने के अवसर पर “स्कूल चलो अभियान” के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ मंगलवार को विकास भवन, देवरिया में किया गया। यह अभियान प्रदेश के महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, लखनऊ के निर्देश पर 15 जुलाई, 2025 तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनपद का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मेहनत का कोई विकल्प नहीं, और शिक्षा ही समाज को सशक्त बना सकती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा से जोड़ना है। इसके लिए घर-घर संपर्क, प्रभात फेरी, रैलियों, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ड्रॉप आउट दर को कम करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना भी प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को समय पर किताबें, कॉपियाँ, यूनिफॉर्म, जूते-मोज़े व स्वेटर जैसी मूलभूत शैक्षिक सुविधाएँ निःशुल्क दी जा रही हैं ताकि कोई बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विकास भवन से निकलकर ब्लॉक संसाधन केंद्र, देवरिया सदर तक पहुंची। इसी प्रकार जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में रैलियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, जिला समन्वयक एमआईएस अंकित कुमार मिश्र, समेकित शिक्षा समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, निर्माण समन्वयक अनुज कुमार सिंह, बालिका शिक्षा समन्वयक संजय सिंह, व्यायाम शिक्षक संजय तिवारी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशुतोष यादव, नरेंद्र मोहन सिंह, रत्नेश सिंह सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

3 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

23 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago