मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
पिछले दो साल से मुंबई मनपा का कामकाज बगैर नगरसेवकों के चलाया जा रहा है। मुंबई मनपा का सारा कामकाज मनपा आयुक्त के अधीन चलाया जा रहा है। जिसके कारण मुंबई के अनेक वार्डों में अधिकारियों द्वारा खुलेआम ज्यादती किए जाने की शिकायतें प्रकाश में आ रही हैं। ठीक इसी तरह का अंधाधुंध कामकाज कुर्ला एल वार्ड में देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि कुर्ला एल वार्ड में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा आम जनता की समस्याओं पर ध्यान न देते हुए मनमाना कामकाज किया जा रहा है। जिसके कारण बरसात के इस मौसम में एल वार्ड की अनेक झोपड़पट्टियों में नागरिकों को अनेक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण अधिकारियों के मनमाने कामकाज और अवैध बांधकामों को संरक्षण दे रहे भ्रष्ट अधिकारियों पर कारवाई को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले गुट के मुंबई प्रदेश सचिव सलीम ख़ान और उनके सहयोगियों द्वारा पिछले तीन दिनों से मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया गया है। मनपा आयुक्त को दिए अपने पत्र में सलीम ख़ान ने बताया कि एक तरफ राज्य सरकार की ओर से मुंबई में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए तरह तरह के कानून बनाए जा रहे हैं वहीं कुर्ला एल वार्ड में अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रहे हैं जिनकी जांच करके त्वरित कारवाई होनी चाहिए।
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…