आरपीआई और क्रिश्चियन समाज ने निकाला मनपा एम पश्चिम विभाग पर मोर्चा

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
वर्ष 1945 में बने क्रिश्चियन फेथ सेंटर, असेंबली ऑफ गॉड चर्च के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश रचने वाले डेवलपर्स और मनपा एम पश्चिम के अधिकारियों के खिलाफ आरपीआई आठवले समूह के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समाज के लोग और आरपीआई के महिला , पुरुष कार्यकर्ताओं ने मार्च निकला जो मनपा एम पश्चिम के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तत्काल चर्च की मंजूरी के साथ उसे विस्तार किया जाये और अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाये।
गौरतलब है कि सायन -चेंबूर मार्ग पर स्थित सुराना अस्पताल के पास क्रिश्चियन फेथ सेंटर असेंबली ऑफ गॉड चर्च 1945 से अस्तित्व में है। इस चर्च में मराठी और अन्य धर्मावलंबी भी प्रार्थना करने आते हैं। जो कि भ्रष्टाचार की गंगा में गोता लगाने वाले मनपा के भ्रष्ट अभियंता व अधिकारियों को रास नहीं आ रहा था। इस लिहाज से विकास के नाम पर डेवलपर्स और मनपा के अधिकारी इस चर्च का अस्तित्व को समाप्त करने में लगे हैं। जबकि मनपा चर्चों को क्षेत्र प्रमाण पत्र और मान्यता देने में टाल -मटोल कर रही है। इसका लाभ डेवलपर्स और मनपा के अधिकारी उठाना चाहते हैं और इसी बहाने चर्च को ध्वस्त करने के फ़िराक में हैं। हालांकि इस चर्च के मानिंद लोगों द्वारा लगातार मनपा के साथ पत्र-व्यवहार किया जा रहा है। ईसाई समाज के लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने आरपीआई आठवले के नेतृत्व में मनपा एम पश्चिम कार्यालय पर मार्च निकाला और अपनी मांगों को रखा।
बताया जाता है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल सहायक मनपा आयुक्त विश्वास मोटे से मुलाकात की , तो उन्होंने आश्वासन दिया की उनकी मांगों पर जल्द ही विचार किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तत्काल चर्च को मान्यता दी जाए और व डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चूंकि यह चर्च 1945 से अस्तित्व में है। इस मार्च में बड़ी संख्या में फादर्स, आरपीआई अठावले ग्रुप के महाराष्ट्र सचिव व अध्यक्ष रिपब्लिकन झोपडपट्टी महासंघ (आघाडी ) सुमित भाई वजाले , (दक्षिण मध्य मुंबई अध्यक्ष) संजय भाई डोलसे , आरपीआई झोपडपट्टी महासंघ ,चेंबूर तालुका अध्यक्ष दिनेश शिंदे ,चेंबूर संघटक सचिव सुकाले , तालुका अध्यक्ष, रवी भाऊ गायकवाड , अणुशक्ति तालुका अध्यक्ष सुभाष सालवे , अनिस भाई पठाण , साहेबराव ससाने , महादेव सालवे , लिंबराज गायकवाड , शिवलिंग जाधव , रमाकांत शिरोले , विनायक आढाव , सुनील मोरे , विशाल तूपसुंदर और चर्च की ओर से रेव.स्मिता सुनील मंतोड़े , राज एडके ,अनिल सूर्यवंशी , जोसफ काले , रोनी अंचन आदि गणमान्य मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

7 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

7 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

13 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

13 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

13 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

13 hours ago