विश्वविद्यालय के एंबेसडर के रूप में कार्य करेगा रोवर्स रेंजर्स: कुलपति

  • रोवर्स रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत स्काउट गाइड, उत्तर प्रदेश के जिला संस्था दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स अनुभाग द्वारा प्रवेश/निपुण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स के पदेन सचिव के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स को जिला संस्था बनने के लिए हार्दिक बधाई देती हूं। रोवर्स रेंजर्स के नवनिर्मित भवन में यह प्रथम कार्यक्रम है। रोवर्स रेंजर्स के विद्यार्थियों का ध्येय है- सर्विस बिफोर सेल्फ। विद्यार्थी अपने आस-पास के समुदाय व समाज की समस्या के बारे में सोचें, उसके लिए कार्य करें। जब भी विपरीत परिस्थिति आई है रोवर्स रेंजर्स के विद्यार्थी आगे आए हैं। प्रशिक्षु गण ट्रेनिंग के बाद अपने परिवार व दोस्तों को भी सिखाएं। रोवर्स रेंजर्स के 140 प्रशिक्षु इसे हजारों तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के साथ जुड़ना है। विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण कार्य सामाजिक दायित्वों को पूरा करना है, जिसके अंतर्गत रोवर्स रेंजर्स के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे।
रोवर्स रेंजर्स संयोजक प्रो. विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह एक बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है। रोवर्स रेंजर्स विपरीत परिस्थितियों में कार्य करता है तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास का कार्य करता है। विश्वविद्यालय के रोवर्स ने कोविड महामारी में पुलिस का सहयोग करते हुए समाज सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. देवेन्द्र पाल ने किया। रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षु पुनीत पांडेय ने मां को समर्पित अपनी कविता प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रंजनलता, डॉ. अरुंधति सिंह, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. दीपेन्द्र मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

2 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

4 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

5 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

5 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

5 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

5 hours ago