मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर गोरखपुर में रूट डायवर्जन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l मोहर्रम का त्यौहार दिनांक 29 जुलाई 23 शुक्रवार को मनाया जाना है। इसके मद्देनजर शुक्रवार प्रातः 08:00 बजे से त्यौहार समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये वाहनो के डायवर्जन व प्रतिबन्ध की यातायात विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैl जारी विज्ञप्ति के अनुसार निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी-
1-संत कबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को प्रातः 08:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किये जायेगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहॉ तथा जंगल कौड़िया होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगे।
2-बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को प्रातः 08:00 बजे जूलुस समाप्ति तक बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जायेगा, ये वाहन रामनगर करजहॉ होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगे।
3-अमर उजाला तिराहा से लखनऊ़ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जायेगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहॉ होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किये जायेगे।
4-नौसड़ चौराहा से टी0पी0 नगर चौराहा की तरफ सभी प्राकर के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगे।
5-दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टी0पी0 नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
6-घोष कम्पनी से नखास तक तथा घोष कम्पनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
7-अलहदादपुर तिराहा से घण्टाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
8-नार्मल टैकसी स्टैण्ड से पाण्डेयहाता, घण्टाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
9-नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें।
10-हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घण्टाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
11-अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
12-विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
13-खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
14-घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
15-लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
16-फलमण्डी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
17-जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
18-मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ।
19-सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन आदि सी0एस0 चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुये चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजान्ची चोराहा होते हुये भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौकी होकर फरेन्दा सोनैली की तरफ जायेगें ।रोडवेज एवं एम्बुलेन्स जैसे वाहनो को आने-जाने दिया जायेगा ।
20-फरेन्दा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झूंगिया होते हुये खजान्ची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुये देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

8 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago