जनसमस्याओं के निस्तारण शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का होगा आयोजन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट संदीप कुमार के निर्देशानुसार जनपद में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रत्येक थाने पर प्रातः 10 से 02 बजे तक समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया है कि 01 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक का रोस्टर जारी कर दिया गया है।
उन्होनें बताया है कि थाना कोतवाली खलीलाबाद के लिए नायब तहसीलदार खलीलाबाद, थाना दुधारा के लिए तहसीलदार खलीलाबाद, तथा बखिरा के लिए उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होनें बताया है कि थाना मेहदावल के लिए नायब तहसीलदार मेंहदावल तथा थाना धर्मसिंहवा के लिए तहसीलदार मेंहदावल को तथा थाना बेलहर कला के लिए उप जिलाधिकारी मेंहदावल नामित किया गया है। थाना धनघटा के लिए उप जिलाधिकारी धनघटा, तथा महुली के लिए तहसीलदार धनघटा को नामित किया गया है। उन्होने बताया है कि समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस का सम्बंधित थाने पर नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को भी थानावार नामित किया गया है।
मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…
महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…
काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…