कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस 08 जुलाई से 23 सितंबर 2023 तक रोस्टर के अनुसार जारी किया गया है। जनपद में थाना दिवस/ समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व, पुलिस और चकबंदी अधिकारियों को थानावार नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 के मध्य किया जाएगा।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी किसी भी थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।
भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…
जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…
मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…
मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…
17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…