पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में ड्रेनों की सफाई, कृषि विभाग द्वारा खाद बीज के दुकानों के लाइसेंस, व पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गई।
ड्रेनों के सफाई कार्य की समीक्षा दौरान अधि0अभि0 बाढ़ खण्ड द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 8 स्थानों पर कार्य चल रहा है , जिसकी एक-एक कर सभी कार्यों के प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा ली गई, कार्यों में अनियमितता /लापरवाही पाए जाने पर अधि0 अभि0 बाढ़ खण्ड को कड़ी चेतावनी देते निर्देशों को, गम्भीरता से लेने हेतु आगाह किया गया। समीक्षा दौरान त्रिवेणी चीनी मिल के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि क्षेत्रान्तर्गत कुल 6 ड्रेनेज हैं, जिसमे कुछ स्थानों पर कार्य होने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने डीसीओ को टीम के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद के चीनी मिलों द्वारा उपलब्ध कराई गई ड्रेनों की सूची के क्रम में अधि0 अभि0 बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया कि सूचीबद्ध ड्रेनों के अलावे अन्य ड्रेनों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि उसके सफाई का कार्य अन्य विभाग से कराया जाय।
आईपीएल खडडा चीनी मिल के प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र में 09 ड्रेनों की जानकारी दी गई , जिसमे सबसे महत्वपूर्ण तुर्कहाँ , बहेरिया व चतुरछपरा के ड्रेनों को आवश्यक रूप से सफाई कराए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए। इसी प्रकार सेवरही चीनी मिल के प्रतिनिधि द्वारा 02 ड्रेनों के सफाई कार्य, हाटा चीनी मिल के प्रतिनिधि द्वारा 08 ड्रेनों में आवश्यक रुप से कार्य कराए जाने की मांग पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्य ड्रेनों के कार्यों के सम्बन्ध में मनरेगा योजना से कराए जाने हेतु डीसी मनरेगा को डीसीओ से समन्वय स्थापित कर कार्य किये जाने का निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा खाद बीज दुकानों हेतु लाइसेंस/ मुर्गी पालन/पशुपालन, हेतु गठित समिति की बैठक दौरान उप निदेशक कृषि से जानकारी लेने पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों की (48) संख्या कम होने पर आवेदन हेतु और समय बढ़ाये जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड से कम से कम 10 आवेदन पत्र लिए जाएं और योग्यता, इकाई लागत सहित पूर्ण विवरण लेने पश्चात आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन,इंडिया मार्का हैंडपंप, व व्यक्तिगत शौचालय आदि की समीक्षा सभी एडीओ पंचायत के साथ सम्पन्न की गई।
समीक्षा दौरान पंचायत भवनों में जहां विद्युत कनेक्शन नही है वहां झटपट पोर्टल के माध्यम से शीघ्र कनेक्शन कराए जाने हेतु, जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने उक्त कार्यों में ढिलाई बरतने वाले एडीओ पंचायत के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में पंचायत मित्रों के कार्यों की भी जानकारी ली तथा दिव्यांगजनों हेतु विद्यालयों में बनने वाले शौचालय के प्रगति रिपोर्ट लेने पश्चात इस माह के अंत तक सभी को आवंटित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी,अधि0 अभि0 बाढ़ खण्ड सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जौनपुर: वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर में शिक्षा और संस्कार का अनूठा संगम: कैलाश नाथ सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिक…

2 hours ago

दिव्यांग दम्पतियों को मिलेगा आर्थिक सहयोग, ऑनलाइन आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण…

3 hours ago

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

पंचायत निर्वाचन 2026: देवरिया में 10 जून को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, पुनरीक्षण कार्य…

3 hours ago

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का रास्ता, समेकित विद्यालय में शुरू हुए एडमिशन

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी पहल को आगे बढ़ाते हुए समेकित…

3 hours ago

दूसरी बार रडार पर आई फर्म, सेल टैक्स की कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत

देवरिया में सेल टैक्स का बड़ा एक्शन: पान मसाला कारोबारी हिरासत में, गोदामों तक पहुंची…

3 hours ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विश्वविद्यालय की भव्य स्कूटी रैली, जागरूकता का दिया संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति…

20 hours ago