राज घाट गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए रोशन राव हुए चयनित

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
आदियोगी आश्रम फाउंडेशन के सचिव रोशन राव गांधी जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच नई दिल्ली इंडो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में भाग लेंगे। तथा
गांधी जयंती पर राजघाट समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन के लिए रोशन राव आदि योगी आश्रम फाउंडेशन लाटघाट सगड़ी आजमगढ़ का चयन किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सांस्कृतिक सिस्ट मंडल में रोशन राव निदेशक आदियोगी आश्रम फाउंडेशन लाटघाट का चयन होने पर काफी खुशी हुई। इनका चयन पत्र 28 सितंबर को मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पत्र में लिखा गया कि आदि योगी आश्रम फाउंडेशन के निदेशक रोशन राव का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर सलाहकार बोर्ड द्वारा किया गया है ।
सांस्कृतिक सचिव लाल बहादुर ने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच का संस्कृत शिष्ट मंडल, दी इंडिया सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल ला, वी के कृष्णन मेनन भवन से इंडो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारंभ कर, प्राप्त 11:45 बजे राजघाट समाधि स्थल नई दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रार्थना करेंगे। इंडो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय ,समाज सेवा ,औद्योगिक, फिल्म ,प्रशासनिक ,राजनीतिक माननीय प्रबुद्ध व्यक्ति सम्मिलित होंगे।
ईंडो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारंभ से पूर्व सांस्कृतिक शिष्ट मंडल सदस्यों का सलाहकार बोर्ड सदस्यों द्वारा नेपाल राष्ट्र की टोपी, साल, अभिनंदन पत्र ,मेडल ,स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत कक्ष में अगवानी की जाएगी ।
चयनित सदस्य आदियोगी आश्रम रोशन राव भारत की प्रतिष्ठा शक्ति पंचशील सिद्धांत नेपाली सेवा की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान हो, भारत पूर्ण वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर पद स्थापित हो भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान को नैतिक समर्थन देगे। इंडो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा को 22 राष्ट्रों ने जैसे भारत नेपाल भूटान अफगानिस्तान अल्जीरिया ऑस्ट्रिया कोरिया फिनलैंड फिनिश जर्मन इराक इजरायल नीदरलैंड नाइजीरिया रोमानिया आदि नैतिक समर्थन पर अपने-अपने राष्ट्र का राष्ट्रध्वज मंच को प्रदान किया है।
रोशन राव ने बताया कि दर्जनों देश का भ्रमण कर चुके हैं ।इस कार्य में काफी दिनों से लगे हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच नई दिल्ली द्वारा चयन होने पर काफी खुशी है और सौभाग्य है कि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील लाटघाट से मेरा आज योगी आश्रम फाउंडेशन सचिव के रूप में चयन हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

4 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

5 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

5 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

5 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

5 hours ago