अमृतसर एजेंसी। कोई जनहानि नहीं हुई और इमारत काफी हद तक अप्रभावित रही क्योंकि पुलिस थाने के बाहरी खंभे से टकराने के बाद रॉकेट पलट गया। पंजाब के तरन तारन में देर रात करीब एक बजे पुलिस थाने पर रॉकेट से ग्रेनेड दागा गया। सरहाली एक कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का पैतृक स्थान है, जिसके कुछ दिन पहले पाकिस्तान में मारे जाने का संदेह था।पंजाब के तरन तारन जिले में एक पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर जैसा हथियार फेंका गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने सीमावर्ती जिले में अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित सरहाली पुलिस थाने पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एक प्रक्षेपास्त्र दागा। सूत्रों के मुताबिक, प्रक्षेपास्त्र के टकराने से थाने का शीशे का दरवाजा टूट गया। स्थिति का मुआयना करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पहले मई में मोहाली में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में रॉकेट द्वारा संचालित एक ग्रेनेड फेंका गया था।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…