भोपाल एजेंसी।चार दिनों से 54 फुट गहरे बोरवेल में 8 साल का तनमय साहू गिर गया था। चार दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद मासूम की सांसों की डोर टूट गयी। गहराई ज्यादा होने के कारण बच्चें को निकालने में काफी मशक्त की जा रही थी। चार दिनों से बच्चे को बचाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। देर होने के कारण बच्चे तक नहीं पहुंच पाया गया। चार दिन बाद जब खुदाई की गयी और बच्चे तक पहुंचा गया। तनमय दम तोड़ चुका था। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक गांव में छह दिसंबर को बोरवेल में गिरकर करीब 55 फुट की गहराई में फंसे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई है और शनिवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तन्मय नाम का यह लड़का विगत दिनों मंडावी गांव में बोरवेल में गिर गया था।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे लड़का खेलते समय बोरवेल में गिर गया था और 35 से 40 फुट की गहराई में फंस गया था जिसके तुरंत बाद उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि बच्चे को निकालने के लिए एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर उसे वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन करीब 84 घंटे के बचाव अभियान के बाद वह मृत मिला। जिलाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को कहा था कि बच्चे की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…