Categories: आजमगढ़

बिलरियागंज बाजार में दिनदहाड़े लगभग 80 हजार की लूट

सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ लुटेरे का चेहरा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में अशोक कुमार दिनेश कुमार आयरन स्टोर पर दिनदहाड़े लगभग 70 से 80 हजार की लूट हो गई ।
सूचना पाते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई।
इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे के आसपास अशोक कुमार घर के दो नाबालिग बच्चों को दुकान के काउंटर पर बैठाकर भोजन करने के लिए घर के अंदर चले गए, इसी बीच दो ग्राहक आए जो कुछ सामान का डिमांड किए बच्चे काउंटर छोड़कर सामान तलाशने में लग गए, इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए लुटेरे ने काउंटर में रखा हुआ लगभग 70 से ₹80 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया। जब अशोक कुमार भोजन करके काउंटर पर पहुंचे तो देखे कि काउंटर से पैसा गायब है उन्होंने तुरंत सीसीटीवी कैमरा खोला तो देखा कि एक व्यक्ति उनके काउंटर से पैसा निकाल रहा है उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बिलरियागंज थाने को दी, सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे से लुटेरे का चेहरा देखने के बाद जांच में जुट गई है। इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

2 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

2 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

3 hours ago