भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए ऑनलाइन परीक्षा और नयी भर्ती प्रक्रिया

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
निदेशक, अग्निवीर कर्नल सुदेश भांगरा ने अवगत कराया है कि भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा के पहले दो दिनों (17 व 18 अप्रैल 2023) के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो चुके है। उन्होंने सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को अवगत कराया है कि जिन्होंने सेना की वेबसाइट ण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पूर्व में जिस भी ट्रेड के लिए आवेदन किया है, जैसे की (अग्निवीर (सभी आर्म्स),जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास, ट्रेड्समैन 8वीं पास, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) अपनी ईमेल पर चेक कर सकते हैं। उन्होंने सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को यह भी अवगत कराया है कि, प्रवेश पत्र अलग अलग चरण में ऑनलाइन परीक्षा की अनुसूची के हिसाब से किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा उपलब्ध कराई गयी है।
निदेशक, अग्निवीर कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में 79 परीक्षा केंद्र हैं, जहां ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, आगरा को मूलतः 12 परीक्षा केंद्र में परीक्षा के आयोजन के लिए चिन्हित किया गया है, जो की 07 परीक्षा केंद्र आगरा में, 02 अलीगढ़ में, 02 झांसी में और 01 परीक्षा केंद्र मथुरा में है। उन्होंने बताया है कि सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपने ईमेल से निकाल सकते हैं, और अपने परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जांच कर लें, सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने उपयुक्त दस्तावेजो के साथ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिये गए समय से पूर्व पहुँच जाएँ।
अग्निवीर भर्ती 2023-24 के विषय में सिर्फ सेना के अधिकृत सूत्रों द्वारा जानकारी को ही वैध है, इसके अलावा किसी भी सूत्र द्वारा मिली किसी जानकारी पर विश्वास न करें तथा यदि किसी भी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पायी जाती है तो अपने नज़दीकी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस में संपर्क कर, एडमिट कार्ड को सही करा सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

33 minutes ago

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

5 hours ago