शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर परिवहन निगम द्वारा कस्बे से अब बरेली के लिए रोडवेज बस की शुरुआत की गई है।बस सुबह ब्लॉक मुख्यालय से खेड़ा बझेड़ा,नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी होते हुए बरेली को प्रस्थान करेगी और शाम को वापस आएगी,पहले बरेली जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।अब बस की शुरुआत होने से व्यापारियों,विद्यार्थियों सहित आम जनमानस को बरेली जाने के लिए दुश्वारियों का सामना करना नहीं पड़ेगा।ड्राइवर राजवीर ने बताया बस सुबह 7:30 बजे जैतीपुर से चलेगी।वहीं शाम 5 बजे बरेली से जैतीपुर के लिए रवाना होगी। परिवहन निगम द्वारा रोडवेज बस की शुरुआत करने से क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…