सड़क बदहाल राहगीरों का चलना हुआ मुहाल,सरकार के गड्ढा मुक्त का दवा हो रहा फेल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। दो दशक पूर्व बनी सड़क हुई बदहाल ग्रामीण उबड़ खाबड़ सड़क पर चलने को हो रहें मजबूर गड्ढा मुक्त सड़क सरकार के दावे की पोल खोल रही जर्जर सड़क विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत बाबागंज ,मल्हीपुर संपर्क मार्ग से ग्राम पंचायत रामनगर गुलरिया के मजरा गुलहरिया से चौगोई गांव तक लगभग पांच किलोमीटर लम्बी पिच मार्च जो दो दशक पहले बनी थी जो इस वक्त न तो मार्ग की मरम्मत हुई है न ही इसकी दोबारा निर्माण किया गया है, यही नहीं बाबागंज से श्रावस्ती जिला के मार्ग से जुड़ी पुरैनी से होते हुए बिलासपुर , भूधर गांव, सबुना, शीतल गांव होते हुए नवाबगंज से नानपारा रोड़ में मिलने वाली सड़क का भी हाल बदहाल है जहां ग्रामीण क्षेत्र की यहां सड़क पर राहगीर इसी उबड़ खाबड़ मार्ग पर चलने को विवश हो रहें हैं। ग्रामीण दिल बहारी ,सुखराज वर्मा, रामदीन, दिलीप,आदि ने बताया कि पिच मार्ग का निर्माण लगभग बींस वर्ष पहले हुआ था और एक दशक से मार्ग जर्जर हालत में है। जिस पर चलना दुश्वार है, इस मार्ग से लगभग दर्जनों गांव के लोग विकास खण्ड मुख्यालय बाबागंज के लिए प्रतिदिन आते जाते हैं। और उनका यही एक मुख्य रास्ता है ,शिकायत के बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। इस मार्ग पर कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।इस सम्बन्ध में कनिष्क अभियन्ता कमलेश रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए कार्य योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन सिर्फ विधानसभा क्षेत्र मटेरा में एक ही मार्ग लक्ष्मणपुर का प्रस्ताव पास हुआ है।

Karan Pandey

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

47 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

48 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

48 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

2 hours ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

2 hours ago