बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। बलिया बांसडीह मार्ग पर गुरुवार देर रात्रि थाने के सामने बीच सड़क पर अदरक लदी पिकअप के पलटने से अचानक सड़क जाम हो गयी। वहीं घटना में कई बाइक सवार बाल बाल बच गए। पिकअप चालक बलिया से अदरक की बोरियों को लादकर बांसडीह की तरफ जा रहा था। इसी दौरान थाने के सामने पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी और अदरक की बोरियां सड़क पर फैल गयी। अचानक घटी घटना से पिकअप के आगे पीछे तेज रफ्तार में चल रहे कई बाइक सवार उसमें टकराने से बाल बाल बचे। इसके बाद शोर मचाने पर वहां दौड़कर आये पुलिसकर्मियों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला तो वह सामने के एक मकान में घुस गया और अंदर शौचालय में जाकर खुदको बंद कर लिया। घटना के बाद अचानक घरवालों ने शोर मचाना शुरू किया तो पुलिसकर्मी दौड़ कर वहां पंहुचे लेकिन चालक लाख समझाने के बाद भी शौचालय से बाहर नही निकल रहा था। अंततः पुलिसकर्मियों ने उसे दरवाजे को तोड़ कर बाहर निकालने की धमकी दी तो वह बाहर आया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गयी थी। सड़क बंद देख पुलिस ने स्वयं जेसीबी बुलाई और पिकअप को।सीधे कर उसे सड़क किनारे लगवाया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी और इसी भीड़ का फायदा उठाकर पिकअप का ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना में किसी को गंभीर चोटें तो नही आई लेकिन इसे लेकर मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…
घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…
जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…