सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर तहसील अंतर्गत सलेमपुर से करूंअना को जिसने वाला मार्ग विगत सात सालों से निर्माणाधीन है इस मार्ग के निर्माण हेतु आम जन मानस से लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने कई बार धरना प्रदर्शन कर इस मार्ग के निर्माण की मांग की लेकिन जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ आश्वासन मिला जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ । आज इस मार्ग के निर्माण को लेकर प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग मगहारा में रोड पर बैठ गए और प्रदेश के मुखिया से लेकर देश के मुखिया तक के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे घंटो मार्ग जाम रहा । मार्ग जाम की सूचना पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लाख कोशिश के बावजूद भी भीड़ को टस से मस नहीं कर पाए इस दौरान पुलिस और सड़क पर बैठे लोगों के बीच हल्की फुल्की झड़प भी हो गई । इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के खिलाफ भी नारे लगे और प्रमोद मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर जहर खा लेने तक की धमकी दे दी ।आनन फानन में तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह मौके पर पहुंची और मार्ग जाम किए लोगो को समझाने बुझाने लगी जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और तहसीलदार सलेमपुर के आश्वासन पर सड़क पर धरने पर बैठे लोगों ने धरना समाप्त किया तब जाके मार्ग सुचारू रूप से आवागमन चालू हुआ ।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…