लार भुरुसडी के पास सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आए दो बच्चे, क्षेत्र में मचा हड़कंप

लार /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार की शाम लार थाना क्षेत्र के भुरुसडी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज की एक तेज़ रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों बच्चे लार थाना क्षेत्र के ग्राम कर्चो, पोस्ट नादौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहाँ से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना लार पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना-प्रवण इस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago