मुख्यमंत्री उ० प्र० शासन योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावितों को किया राहत सामग्री का वितरण एवं सौंपा राहत सहायता चेक

समय से पहले पूरे किए गए बाढ़ राहत एवं बचाव के कार्य, जिससे असमय आई बाढ़ से होने वाली क्षति को किया गया न्यून – मुख्यमंत्रीउ० प्र० शासन

आपदा के समय में सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ है खड़ी , किया जाएगा हर संभव मदद – मुख्यमंत्रीउ० प्र० शासन

मुख्यमंत्री ने जनहानि , पशुहानी पर तत्काल प्रभावितों को क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने तथा फसल नुकसान का सर्वे करते हुए क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने के दिए निर्देश

बाढ़ में ऐसे परिवार जिनके मकान गिर गए हैं उनको मुख्यमंत्री आवास योजना का दिया जाए लाभ – मुख्यमंत्री उ० प्र० शासन

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ ग्राम सोनार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री राहत सहायता चेक वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों से संवाद किया , मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है , बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में असमय बाढ़ से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले प्रभावित हैं । जिसमें की बलरामपुर भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इन जिलों में अगस्त व सितंबर माह में बाढ़ आने की संभावना रहती है। लेकिन इस वर्ष जुलाई के प्रथम माह में ही यह जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा बरसात से पहले प्रदेश में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की सभी तैयारियां पूर्ण करा लिए गए । जिससे कि बलरामपुर सहित अन्य जिलों में असमय आई बाढ़ में जनहानि , पशुहानी साहित अन्य क्षति को न्यून किया गया।

जनपद बलरामपुर में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है तथा मुख्य मार्गो में पानी आ जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ।
जनपद में राहत एवं बचाव कार्य समय से युद्ध स्तर पर किए गए। बरसात के पहले ही नौकाओं की व्यवस्था कर ली गई। बाढ़ प्रभावित परिवारों को फूड पैकेट , राहत पैकेट , साथ ही साथ अन्य सामग्री एवं मेडिकल किट प्रदान किया जा रहा हैं। जनपद में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,फ्लड पीएसी तैनात हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्पदंश , जहरीले जानवरों के काटने की घटनाओं की संभावना ज्यादा रहती है जिसके लिए सभी अस्पतालों में एंटी वेनम टीका एवं एंटी रेबीज टीका की पर्याप्त उपलब्धता रहें। सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किया जाए। वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए गर्म पानी, क्लोरीन की गोली पानी में डालकर ही पिए।

मुख्यमंत्री ने कहा की जनहानि , पशुहानी पर प्रभावित परिवारों को तत्काल आपदा सहायता राशि प्रदान किए जाए , साथ ही साथ फसलों के नुकसान का सर्वे करते हुए अविलंब क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान जिनके मकान गिर गए हैं उनको मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि परस्पर सहयोग के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य को आगे लाते हुए बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा , जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी , नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधि गण व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

14 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

15 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

15 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

15 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago